“चुनाव से पहले रणजीत रावत एक्शन में, कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश”
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर में कांग्रेस द्वारा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम बसई में बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती ऊषा जोशी के निवास स्थान पर हुई, जिसमें बूथ कमेटी के विस्तार पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें 👉 "जाति छुपाकर किया जमीन सौदा पड़ा भारी! रामनगर में 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार ने की जब्त”
बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने की। इस दौरान कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।





