पद बड़ा, पर सादगी उससे भी बड़ी: SSP मंजुनाथ टीसी ने सड़क किनारे पिया गन्ने का जूस।

पद बड़ा, पर सादगी उससे भी बड़ी: SSP मंजुनाथ टीसी ने सड़क किनारे पिया गन्ने का जूस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी का एक अलग ही मानवीय और सादगी भरा रूप सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

आम तौर पर पुलिस के उच्च अधिकारियों की छवि सख्त और औपचारिक होती है, लेकिन SSP मंजुनाथ टीसी ने इस धारणा को तोड़ते हुए सड़क किनारे एक साधारण जूस की दुकान पर पहुंचकर आम आदमी की तरह गन्ने का जूस पिया। बिना किसी सुरक्षा घेरे या औपचारिकता के वे एक सामान्य ग्राहक की तरह वहां खड़े नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

जिस दुकानदार के खोमचे पर SSP पहुंचे, वह उन्हें देखकर हैरान रह गया। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी उसकी छोटी सी दुकान पर इस तरह पहुंचेगा। SSP के इस व्यवहार से दुकानदार बेहद खुश और भावुक नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरी रात, उफनती नहर और जिंदगी-मौत की जंग… नैनीताल पुलिस के जवानों ने बचाई 35 वर्षीय युवक की जान।

इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग SSP के इस सादगी भरे अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार पुलिस और जनता के बीच दूरी को कम करता है और विश्वास को मजबूत बनाता है। SSP का यह कदम न सिर्फ एक दुकानदार के लिए यादगार पल बन गया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि बड़े पद पर रहते हुए भी सादगी और जमीन से जुड़ाव बनाए रखना संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

SSP मंजुनाथ टीसी का यह अंदाज यह साबित करता है कि असली नेतृत्व वही है, जो जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं को समझे और उनसे जुड़ा रहे।

kj
tara