भारतीय जनता पार्टी ने अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची करी जारी। देखिए किसको मिला टिकट ..??

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

भारतीय जनता पार्टी ने अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें ऊधम सिंह नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को रुद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वही भाजपा ने मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की छुट्टी कर दी है। तमाम दावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हाट सीट कहें जाने वाली रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वही विवादों में घिरे भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल की इस सीट से छुट्टी कर दी गई है। वही शिव अरोरा के समर्थकों में जश्न का माहौल है। जबकि मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल के खेमें में मायूसी का आलम है। अपने कथित कारनामों से विवादों में घिरे भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा सीट से विराम दे दिया है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को इस बार भाजपा ने रूदपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

 

इसके अलावा हल्द्वानी विधानसभा सीट से मेयर जोगेन्दर रौतेला को भाजपा ने टिकट दिया है। तमाम कायसो के बाद भाजपा ने अपने अंतिम फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी। वही शिल अरोरा के समर्थकों में खुशी का माहौल है। जबकि विधायक राजकुमार ठुकराल के खेमें में मायूसी का आलम है। आपकों बता दें कि अंतिम दौर तक भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके समर्थक उन्हें टिकट दिए जाने का दावा करते रहे। लेकिन उस समय भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को बडा झटका लगा जब पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नाम पर अपनी सहमति दी। वही सूची जारी होने के बाद भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के खेमें में मायूसी पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

 

जबकि भाजपा के धुरंधर नेता शिव अरोरा ने बाजी जीत ली। जानकारों की मानें तो भाजपा के इस फैसले के बाद भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का राजनैतिक अस्तित्व समाप्त हो गया है। अपने बेबाक बयानों के चर्चित विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ पार्टी ने यह बड़ा फैसला लिया है। नजूल नीति का दावा करने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल को उनकी ही पार्टी ने बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक नई आशा”: महिला दिवस पर कुमायूँ के सभी थानों में विशेष थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *