कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों की सूची में फेरबदल, देखिये किसको मिला टिकट।

सलीम अहमद साहील – संवाददाता 

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद कई सीटों पर बगावत शुरू हो गई थी। जिसके बाद हाईकमान ने दूसरी सूची को होल्ड कर ली थी। देर रात नई सूची जारी कर कई सीटों पर बदलाव किया है। रामनगर से डॉ. महेन्द्र पाल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने कालाढूंगी सीट पर चेहरा बदल प्रदेश महासचिव महेश शर्मा को अब उम्मीदवार बनाया है। साल 2012 और 2017 में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर शर्मा ने निर्दलीय के तौर पर अपना दम दिखाया था। विधानसभा में उनके जनाधार को देखते हुए उम्मीद थी।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

 

लगातर तीसरी बार पार्टी उनकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं करेगी। मगर संगठन ने उनकी जगह पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल को टिकट थमा दिया। जिससे शर्मा के समर्थकों में मायूसी छा गई। दो दिन से उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा था। आखिर में जमीनी पकड़ को ध्यान में रख पार्टी ने चेहरा बदल शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर ही दिया। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होते ही, पार्टी में बगावती तेवर देखने को मिले, कई जगह विरोध हुआ। अंततः कांग्रेस ने फिर से उम्मीदवारों की सूची में बदलाव जारी कर दिया है। क्या इससे बगावत थमेगी, यह तो समय ही बतायेगा। फिलहाल ये हुआ बदलाव।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों की सूची में फेरबदल, देखिये किसको मिला टिकट।
बदली गई सूची में संध्या डालाकोटी का नाम गायब।
लालकुआं – हरीश रावत
कालाढूंगी- महेश शर्मा
रामनगर- डॉ महेंद्र पाल
सल्ट – रणजीत सिंह रावत