“रामनगर में विकास के वादों के साथ भुवन चंद्र पाण्डेय ने मांगा जनता का समर्थन”

“रामनगर में विकास के वादों के साथ भुवन चंद्र पाण्डेय ने मांगा जनता का समर्थन”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डेय नें मोतिमहल, बम्बाघेर, भवानीगंज, देवीदयाल इंक्लेब, शिवलालपुर पाण्डेय मे जनसम्पर्क कर वोट की अपील की. जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा की अगर उन्हें जनता नें आशीर्वाद दिया तो वो रामनगर मे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शहर में स्वच्छ वातावरण बनाएंगे. नगर पालिका के जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है उसको 3 माह मे खत्म करेंगे. शहर में एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण करेंगे ऐसी कई विकास की योजनाओं का रोड मेप हमने तैयार किया है.

 

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

जनसम्पर्क के दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, अक्षत तिवारी, नवीन पाण्डेय, ओम प्रकाश आर्यवंशी, महिपाल सिंह डंगवाल, राजू छिमवाल, मो युसूफ, मो जफ़र, संजय डंगवाल, गिरीश मटवाल, नीरज सती, किशन डसीला, इन्दर सिंह डंगवाल, कृपाल रावत, मोहन फत्याल, पंकज पाण्डेय, दीपक मसीह, अश्वनी सिद्धार्थ, प्रकाश लटवाल आदि मौजूद रहे.