ब्रेकिंग न्यूज़ :- बाघ ने किया तीन युवकों पर जानलेवा हमला।

नाजिम कुरैशी  – संवाददाता

धनगढ़ी के पास बाघ ने तीन युवकों पर किया हमला, सूत्रों के अनुसार जंगल किनारे शराब पी रहे थे ये युवक। वही एक युवक को जंगल की ओर खींचकर ले गया बाघ, दो युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई, दोनों युवक रामनगर इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं। गर्जिया चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि तीनों युवक मोहम्मद शमी उर्फ चेपसी, सूरज नेगी उर्फ रवि नेगी, नफीस अहमद मोहन की तरफ से स्कूटी से आ रहे थे। जंगल मे धनगढी के पास बाघ ने इन पर हमला किया, नफीस नामक युवक लापता है उसकी तलाश की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

 

वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद हाथी से उसकी तलाश की जा रही है वही युवक का मोबाइल मिलने की सूचना भी आ रही है। वही आपको बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर के द्वारा धनगढ़ी के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी। और उस क्षेत्र को हाई अलर्ट में रखा गया था।