नाम बदल कर पहले दोस्ती फिर किया दुष्कर्म – पुलिस ने पांच लोगों पर किया मुकदमा दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ साथ मारपीट करने व युवती की बहिन पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के आरोप में पांच लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा कायम किया है। सोमवार को नगर की युवती ने कोतवाली में तहरीर दी कि शिव ठाकुर उर्फ साकिब सैफी निवासी बमबाघेर ने अपना नाम बदलकर उसके साथ दोस्ती की बाद में उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी के दोस्तो द्वारा उसकी बहिन का पीछा कर डराया धमकाया गया और आरोपी के परिजनों द्वारा उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती की तहरीर पर शिव ठाकुर उर्फ साकिब सैफी, सबा, यूनुस, रहीला और गजाला के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 354, 354डी, 376, 504, 506 व 3/5 उत्तरखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *