कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश, सितारगंज कोतवाली में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, सितारगंज कोतवाली में हुआ केस दर्ज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र हैं सौरभ बहुगुणा, पशु पालन डेरी, मत्स्य और प्रोटोकोल विभाग के मंत्री है सौरभ बहुगुणा,  हीरा सिंह, सतनाम सिंह, मोहमद अजीज उर्फ़ गुड्डू, हरभजन सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज,  जाँच में जुटी पुलिस।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के भविष्य पर सरकार का भरोसा, धामी ने दी 10% आरक्षण की जानकारी।

 

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में रची जा रही थी। जहां मुख्य आरोपी साजिशकर्ता हीरा सिंह बंद था। वहीं उसकी पहचान सतनाम सिंह से हुई। उसी ने जेल से बाहर अपने दो साथियों के बारे में हीरा सिंह को बताया। हीरा सिंह ने सतनाम सिंह के बताये दोनों व्यक्तियों संग मिलकर ताना-बाना बुना।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल की वादियों ने मोहा दिल, कैंची धाम में सुप्रसिद्ध विशाल मिश्रा ने बाबा के दर्शन कर की CM धामी और पुलिस की प्रशंसा*

हीरा सिंह के कहने पर यूपी के शूटरों से घटना को अंजाम देने की साजिश तांत्रिक मो. अजीज उर्फ गुड्डू रच रहा था। विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे की तहरीर के अनुसार सतनाम सिंह ने जेल में हीरा सिंह को बताया था कि उसका दोस्त मो. अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा का बड़ा अपराधी है। उसके सम्बन्ध उत्तर प्रदेश के शूटरों के साथ हैं।

 

 

उमाशंकर दुबे के अनुसार कैबिनेट मंत्री सितारगंज आये तो क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर उसे देखा गया था। सतनाम सिंह ने पैरोल पर आने के बाद हीरा सिंह से सम्पर्क साधा। दुबे के अनुसार हीरा सिंह ने सतनाम सिंह व उसके दोस्त हरभजन सिंह, मो. अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा से सम्पर्क साधकर षडयन्त्र को अन्तिम रूप देने की योजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *