ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान: 15 वाहनों का चालान, 5 वाहन सीज, 2 लाख का राजस्व प्राप्त।

ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान: 15 वाहनों का चालान, 5 वाहन सीज, 2 लाख का राजस्व प्राप्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी उदय राज सिंह के निर्देशन में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ए आर टी ओ निखिल शर्मा व पुलिस ने शहर में ओवरलोडिंग रोकने के लिए सोमवार को अभियान चलाकर 15 विभिन्न भार वाहनों का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

 

उपजिलाधिकारी व ए आर टी ओ ने बताया कि ओवरलोडिंग रोकने हेतु अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को 15 वाहनों का चालान किया गया व 05 वाहन सीज किए गए,जिसे लगभग 02 लाख का राजस्व प्राप्त होगा l