काशीपुर पुलिस ने लाखो रूपये की कीमती शीशम व सागौन के 25 गिल्टो के साथ दो अन्तर्राज्यीय वन तस्करों को किया गिरफ्तार।

काशीपुर पुलिस ने लाखो रूपये की कीमती शीशम व सागौन के 25 गिल्टो के साथ दो अन्तर्राज्यीय वन तस्करों को किया गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली भी सीज।

दिनाक 17-06-2024 की देर रात्रि में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि दो अन्तर्राज्यीय वन तस्करो के द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र गुलजारपुर से लाखो रूप्यो की कीमती शीशम व सागौन की लकडी को चोरी से काटकर एक ट्रैक्टर ट्राली मे लादकर उत्तर प्रदेश के स्वार रामपुर की मंडी में बेचने के लिये ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

 

 

इस सूचना पर हरकत पर उ०नि० राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम के द्वारा घेराबन्दी करके ढकिया जैतपुर रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली को शीशम व सागौन के कीमती इमारती लकडी के 25 गिल्टों के साथ दो अन्तर्राज्यीय वन तस्करो को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

गिरफ्तार बन तस्कर 1- रईस अहमद पुत्र मोहम्मद जान निवासी रसूलपुर गोजा थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष व 2-अभियुक्त रिजवान अली पुत्र अकबर अली निवासी अलीनगर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष ने पूछताछ में वन तस्करो के द्वारा पिछले काफी लम्बे समय से आरक्षित वन क्षेत्रो से चोरी छिपे इमारती लकडी को रामपुर, स्वार आदि अलग अलग जगहो पर ऊचे दामो में बेचने की बात बतायी गयी। माल बरामदगी के आधार पर उक्त वन तस्करो के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में मु०एफआईआर नम्बर 288/2024 धारा 26 वन अधिनियम व 379/411 भादवि का अभियोग पजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

बरामदा माल का विवरण-

01-शीशम व सागौन के कुल 25 गिल्टे कीमती करीब 02 लाख रूप्ये।
02-तस्करी में प्रयुक्त एक अदद ट्रैक्टर व ट्राली अर्जुन कम्पनी।