सस्ता हुआ Jio का यह शानदार प्लान, 90 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 180GB डेटा।

रोशनी पांडेय- सह संपादक

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने 750 रुपये वाले प्लान को सस्ता कर दिया है। कंपनी ने इस प्लान को अगस्त में लॉन्च किया था। अब इस प्लान की प्लान की कीमत 749 रुपये हो गई है। 1 रुपये का प्राइस कट देने के बाद भी कंपनी ने प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अब इसमें यूजर्स को 100MB फ्री अडिशनल डेटा नहीं मिलेगा, जो कंपनी 750 रुपये में ऑफर किया करती थी। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी अब इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों के लिए जरूरी खबर: फार्मर आईडी से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा, डीएम ने की अपील।

 

 

जियो का यह प्लान 90 दिन चलता है। प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए कंपनी हर दिन 2जीबी के हिसाब से टोटल 180जीबी डेटा दे रही है। प्लान में आपको देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। जियो का यह प्लान यूजर्स को जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है 749 रुपये से कम में जियो अपने यूजर्स को 719, 533, 299 और 249 रुपये वाले प्लान ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों के लिए जरूरी खबर: फार्मर आईडी से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा, डीएम ने की अपील।

 

इन सभी प्लान में आपको इंटरनेट चलाने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। सभी प्लान फ्री कॉलिंग बेनिफिट और डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आते हैं। प्लान्स में दी जाने वाले वैलिडिटी अलग-अलग है।