मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा कार्यालयों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यप्रणाली पर दिया जोर।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा कार्यालयों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता एवं त्वरित कार्यप्रणाली पर दिया जोर।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में साइबर ठगी व भूमि धोखाधड़ी पर पुलिस का सख्त प्रहार, आईजी रिद्धिम अग्रवाल के त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री धामी का जनसंवाद, 77.25 करोड़ की 32 योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में विधानसभा के कार्यकलापों को भी तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम तथा आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए राज्यभर में होंगी प्रवासी पंचायतें: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

निरीक्षण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।