5 सितंबर को क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजन की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न

5 सितंबर को क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजन की तैयारियों पर बैठक सम्पन्न।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

5 सितंबर 2025 को लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के आयोजन के संदर्भ में एक बैठक स्पोर्ट्स क्लब के कार्यालय में  बचे सिंह डंगवाल की अध्यक्षता एवं सचिव नवीन नैथानी के संचालन में आयोजित की गई तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियां का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

व्यवस्था एवं संयोजन समिति हेतु देवेंद्र चंद्र भट्ट, जितेंद्र बिष्ट, एड0 प्रभात ध्यानी, दिगंबर सिंह मनराल, गजेंद्र पाल सिंह रावत, नवीन चंद तिवारी, रमेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह सेठी, नवेन्दु जोशी एवं कमल जोशी को जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

समन्वय एवं प्रचार समिति हेतु सचिव नवीन नैथानी, मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे, ओमप्रकाश रौत तथा निर्मल तिवारी को जिम्मेदारी दी गई।

 

 

बैठक में कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी द्वारा कार्यक्रम हेतु बजट के बारे में जानकारी दी गयी। सचिव नवीन नैथानी ने बताया कि प्रतिभागी 31 अगस्त तक अपने नाम स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों को दे सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

बैठक के अंत में यह तय किया गया कि प्रतिदिन सायं 7 बजे से 8 बजे तक कार्यक्रम की सफलता हेतु बैठक का आयोजन किया जाएगा।

 

 

बैठक में स्पोर्ट्स क्लब के अन्य सदस्यों में चंद्रशेखर फुलारा, योगेन्द्र मनराल, इंद्र सिंह मनराल, गुलशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।