मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, आपदा प्रभावित सड़कों-पुलों के पुनर्निर्माण हेतु मांगा सहयोग

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, आपदा प्रभावित सड़कों-पुलों के पुनर्निर्माण हेतु मांगा सहयोग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से सशक्त हो रहा जनसेवा तंत्र

 

 

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार, आदि कैलाश–नाभिडांग–जॉलीकाँग को जोड़ने की तैयारी

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी अतिवृष्टि से प्रभावित सड़कों व पुलों की जानकारी साझा करते हुए इनके लिए भी केंद्र सरकार से शीघ्र सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री जी के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मैं प्रतिभाग किया।

 

 

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को सभी आवश्यक सहायता का सकारात्मक आश्वासन दिया।