ऐतिहासिक झंडा मेले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं।

ख़बर शेयर करें -

ऐतिहासिक झंडा मेले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


Pushkar Singh Dhami ने देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेले के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष Guru Ram Rai जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Guru Ram Rai महाराज की शिक्षाएं और उनके आदर्श आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो समाज को एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।