इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला एवं पर्यटन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला एवं पर्यटन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
ख़बर शेयर करें -

इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला एवं पर्यटन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला एवं पर्यटन महोत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराना धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्ता रहा है, जिसे यह महोत्सव और अधिक सशक्त करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  “आतंक के खिलाफ भारत एकजुट”: सीएम आवास में दो मिनट का मौन, हमले पर जताया गहरा दुख।

नेपाल और भारत के बीच मजबूत होते संबंध

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेपाल और भारत के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन और व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर व्यापार को सुगम बना रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत नेपाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस नीति के तहत कनेक्टिविटी, व्यापार, संस्कृति, रक्षा और जनसंपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जसपुर के ऋषभ ने किया कमाल, प्रदेश में पाया 5वां स्थान

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में आधुनिक सड़कों, सुरंगों और पुलों का तेजी से निर्माण कर रही है। अब तक 4500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। भारत और नेपाल के बीच धारचूला के छारछुम में मोटर पुल का निर्माण भी जारी है, जिससे दोनों देशों के बीच संपर्क और सुगम होगा।

पंचेश्वर बांध परियोजना से साझा ऊर्जा उत्पादन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि काली नदी पर प्रस्तावित पंचेश्वर बांध परियोजना के माध्यम से भारत और नेपाल ने संयुक्त रूप से ऊर्जा उत्पादन का संकल्प लिया है। यह परियोजना सीमावर्ती क्षेत्रों की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि में योगदान देगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, वनभूलपुरा में दो युवक गिरफ्तार।

समारोह में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पीतांबर जोशी, विधायक खजान दास, दिवान सिंह बिष्ट, विक्रम धामी, प्रकाश रावल, जानकी कुंवर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।