मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के विकास हेतु 4884.21लाख की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

*माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के विकास हेतु 4884.21लाख की कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें से 4628.36 लाख रुपये की लागत की कुल 8 योजनाओं का शिलान्यास तथा रुपए 255.85 लाख की 2 योजनाओं का लोकार्पण किया*। उन्होंने 35 लाख रुपये की लागत राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में महिला छात्रावास का निर्माण, 1800 लाख की लागत से जनपद के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत का भवन निर्माण कार्य (एसएसएएससी) से, 1600 लाख की लागत के राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर का भवन निर्माण कार्य (एसएसएएससी), इसी के साथ जनपद के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में एप्रोच रोड का निर्माण कार्य नाबार्ड अंतर्गत लागत 101.47 रुपये, जनपद चंपावत के अंतर्गत ग्राम डड़ा बिष्ट (कुलेठी) चंपावत में 357.95 लाख स्वीकृत लागत से बनने वाले हेलीपोर्ट निर्माण कार्य के साथ ही 131.19 लाख की लागत के एबॉट माउंट लोहाघाट में हेलीपोर्ट विकसित किए जाने हेतु तत्संबंधी निर्माण कार्य के साथ ही जनपद अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में 200 लाख स्वीकृत लागत से बनाए जाने वाले बहुउद्देशीय हाल के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

 

इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पाटी में 402.75 लाख की स्वीकृत लागत से रीठा ढोलीगांव मोटर मार्ग का सुधारीकरण/डामरीकरण का कार्य का शिलान्यास तथा राज्य योजना अंतर्गत ही जनपद के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत धोन ड्यूरी मोटर मार्ग से बडेगी (आगर तोक) मोटर मार्ग स्वीकृत लागत 110.90 लाख से पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाओं के प्रहरी संग रंगों का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने जवानों को किया सम्मानित

 

 

 

इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पाटी के खेतीखान तपनीपाल मोटर मार्ग कुल स्वीकृत लागत 144.95 लाख के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय भाजपा विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी क्षेत्र प्रमुख चंपावत रेखा देवी,बाराकोट विनीता फर्त्याल जिलाध्यक्ष निर्मल महरा जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा सीडीओ आर एस रावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

जिला सूचना अधिकारी
चंपावत।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *