हल्द्वानी पुलिस को डाक पार्सल वाहन से मिला शराब का जखीरा, डाक पार्सल वाहन पहाड़ को सप्लाई करने जा रहा था।

रोशनी पाण्डेय  – सह सम्पादक

हल्द्वानी पुलिस शराब तस्करों के तस्करी करने के नए-नए तरीकों से हैरान है इससे पहले टैंकर में शराब का जखीरा पकड़ने वाली हल्द्वानी पुलिस को अब डाक पार्सल वाहन से शराब का जखीरा मिला है। जहां काठगोदाम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 62 पेटियों में लाई जा रही 1202 बोतल अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कि डाक पार्सल वाहन से शराब लेकर पहाड़ को सप्लाई करने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की पंजाब से लाई गयी यह अवैध शराब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत की है, पकड़ा गया तस्कर सुनील हरियाणा का रहने वाला है। इस समय होली के मद्देनजर शराब की तस्करी बढ़ गई है जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।