दुखद : 12वीं की छात्रा ने नाले में कूद कर दे दी अपनी जान, वजह कर देगी हैरान..

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

दिल्ली के रोहिणी जिले में अमन विहार इलाके में 19 साल की एक लड़की की लाश मिली है। लड़की की लाश एक नाले के अंदर से बरामद की गई है। लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है कि 3-4 दिनों पहले लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद अब लड़की की डेड बॉडी बरामद की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि 19 साल की लड़की की लाश अमन विहार इलाके में स्थित एक नाले के अंदर से मिली है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। नाले में लड़की का शव मिलने के बाद इलाके के लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

 

 

अब इसे लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि लड़की 12वीं क्लास की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि दो विषयों में फेल हो जाने पर लड़की ने नाले में छलांग दी थी। सुसाइड करने से पहले लड़की ने अपने घर पर सुसाइड नोट भी छोड़ा था। पुलिस ने बताया है कि 12 मई को लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। लड़की के परिजनों ने अमन विहार थाने में गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। 14 मई को लड़की की लाश नाले में मिली है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

 

 

बताया जा रहा है कि CBSE परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से लड़की लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि दो विषयों में फेल के बाद उनकी बेटी घर से लापता हो गई है और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया था और लड़की को खोजने के लिए पुलिस की तरफ से व्यापक कोशिश भी की गई थी। वायरलेस के जरिए लड़की के बारे में सभी SHO को सूचित किया गया था लेकिन लड़की का कुछ भी अता-पता नहीं चल सका था।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क की सजा या दबंगई का तांडव? प्रेमी जोड़े के फरार होते ही परिवार पर टूटा कहर, दर्जनभर पर मुकदमा।

 

 

रविवार को पुलिस को जानकारी मिली कि एक लड़की की लाश अमन विहार में नाले में पड़ी हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की की लाश को निकाला था। इसके बाद डेड बॉडी को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। लड़की की डेड बॉडी उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जांच-पड़ताल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *