सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – संवाददाता

देहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की

नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम

उत्तराखण्ड के लोकपर्व *ईगास-बग्वाल* पर हुई राजकीय अवकाश की घोषणा, पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी, मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

 

यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें, नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *