दिवाली की रात में आतिशबाजी के धुएं से उत्तराखंड में बढ़ा प्रदूषण, कुछ कुछ शहरो की हूई हालत खराब, देखिये कोन से है वो शहर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिवाली की रात में आतिशबाजी के धुएं से उत्तराखंड के छह शहरों की आबोहवा खराब हो गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कराए गई थर्ड पार्टी निगरानी में छह शहरों की सात जगहों पर एक्यूआई 200 से ऊपर मिला। दिवाली की रात में आतिशबाजी में निकले धुएं से उत्तराखंड के छह शहरों की आबोहवा खराब हो गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कराए गई थर्ड पार्टी निगरानी में छह शहरों की सात जगहों पर एक्यूआई 200 से ऊपर मिला है, जो खराब स्तर दर्ज किया जाता है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स निकालने के लिए पीएम-10, पीएम 2.5, एसओटू, एनओएक्स पैरामीटर पर वायु की गुणवत्ता की निगरानी की गई। काशीपुर में वायु की गुणवत्ता (एक्यूआई) का स्तर सबसे ज्यादा 249, उसके बाद देहरादून में 247, रुप्रदपुर में 240 दर्ज किया गया। ऋषिकेश में 236, हल्द्वानी में 227 और हरिद्वार में 223 एक्यूआई दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

एक्यूआई के मानक एक्यूआई स्तर –

0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बेहद खराब
401-500 गंभीर

kj
tara