सीओ भवाली/साईबर ने बैंक कर्मियों को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक।

सीओ भवाली/साईबर ने बैंक कर्मियों को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक।
ख़बर शेयर करें -

सीओ भवाली/साईबर ने बैंक कर्मियों को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 27 जनवरी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी भवाली/ साइबर ने बैंक कर्मियों को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

 

पांडे ने बताया कि आजकल साइबर ठग बहुत सक्रिय हो गए हैं, जो डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन ठगी के माध्यम से भोली-भाली जनता को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बैंक कर्मियों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपनी गोपनीय जानकारी, जैसे बैंक खाता, पासबुक, एटीएम, सीवीवी, क्रेडिट कार्ड आदि किसी से साझा न करें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में महिला दिवस पर विशेष थाना दिवस, 100% शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

 

साइबर ठगों से बचाव के उपाय

कार्यशाला में पांडे ने बैंक कर्मियों को साइबर ठगों से बचने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सावधानी ही बचाव का सबसे अच्छा उपाय है और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने बैंक कर्मियों से विशेष रूप से सावधान रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग।

 

इस कार्यशाला का उद्देश्य आम जनता और बैंक कर्मियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और इस समस्या से निपटने के लिए उन्हें उचित दिशा-निर्देश देना था।