दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल को बचाने में सीओ भवाली का सराहनीय प्रयास।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल को बचाने में सीओ भवाली का सराहनीय प्रयास।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पुलिस उपाधीक्षक भवाली सुमित पांडेय कैंचीधाम से सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर भवाली की तरफ वापस आ रहे थे। भवाली पेट्रोल पंप से आगे कुछ लोग जमा थे तथा चिल्ला रहे थे, पास जाकर देखने पर पता चला कि एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 15, 20 फिट नहर में गिर गया था।

 

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड कार्यालयों पर CDO का बड़ा एक्शन! 12 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश, भीमताल के 3 कार्मिकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति।

 

घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए मय चालक नहर के पास पहुंचे। पास जाकर देखा तो वाहन में 02 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति सुरक्षित, तथा दूसरा घायल था। घायल को हमराही तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट पर भाजपा सरकार को खुली चुनौती! दरें कम नहीं हुईं तो 2027 में चुनावी समर्थन से हाथ धो बैठेगी सरकार, नेचर गाइड एसोसिएशन ने खोला मोर्चा।

 

 

 

सी.ओ. भवाली  सुमित पाण्डे द्वारा समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बच पाई।