आयुक्त दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारी को माह अप्रैल में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनपदों में शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी 05 अप्रैल 2023 जनता मिलन कार्यक्रम में आमजनमानस से मिलने पर आयुक्त दीपक रावत के संज्ञान मे आया कि कई ऐसे लोग है जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बन पाया है। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में मंडल के सभी जिलाधिकारी को माह अप्रैल में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनपदों में शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं साथ ही उन्होंने कहा इन शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने ताकि आयुष्मान कार्ड से वंचित लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ ले सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

आयुक्त रावत ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सालय में आयुष्मान योजना की सुविधा उपलब्ध है लेकिन अधिकांश निजी चिकित्सालयों के सूचना पट पर आयुष्मान कार्ड के बीमारियों के ईलाज का सूचना पट पर अंकन नही होेने पर आयुक्त ने गम्भीरता से लिया है। रावत ने मण्डल के सभी निजी चिकित्सालयों को निर्देश दिये है कि चिकित्सालयों में सूचना पट पर आयुष्मान कार्ड की बीमारियों के सम्बन्ध मे अंकन अवश्य करना सुनिश्चित करें। जिससे कि आम जनता को सूचना के अभाव में परेशानियों का सामना ना करना पडे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

मंडल आयुक्त रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन प्राइवेट चिकित्सालय में आयुष्मान योजना सुविधा प्रदान की जा रही है उन निजी चिकित्सालयों मे आयुष्मान योजना का अनुपालन करना सुनिश्चित करें ।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी - “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों

 

 

—————————-
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल- 05946-220184

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *