पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूंका पुतला।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूंका पुतला. आज दिनांक 09 जून शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए रानीखेत रोड पर उनका पुतला दहन किया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहे जाने वाला बयान पूरी तरह निंदनीय है उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपिता के हत्यारे को भाजपा नेता देशभक्त कहेंगे तो देश में अन्य अपराधियों की परिभाषा क्या होगी।

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन समारोह में खटीमावासियों के बीच भावुक हुए सीएम धामी, बोले– ‘खटीमा मेरा घर’

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान की शपथ लेने के बाद संविधान की ही खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्र की चापलूसी में लगे हुए हैं जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी उन्होंने भाजपा नेताओं से अपनी ओछी बयान बाजी से वाज जाने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ हमेशा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा जोशी, अनिल अग्रवाल खुलासा, बाबर खान, उमाकांत ध्यानी, लीलाधर जोशी, धारा वल्लभ पाण्डे, अजय छिमवाल, राहुल नेगी, कन्नू जोशी, पंकज पाण्डे, ओम प्रकाश आर्यवंशी,

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

 

जयपाल कड़ाकोटी, मनोज नेगी, आफाक हुसैन, अमरजोत, गुलाम सादिक, जावेद खान, कैलाश त्रिपाठी, महेद्र प्रताप सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह रावत, अंकुश अग्रवाल, धीरज रावत, मोहम्मद मुजीब, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *