यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले 16 टेंपो किए सीज, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाएगी।

ख़बर शेयर करें -

यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले 16 टेंपो किए सीज, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनांक 06-08-2023 को * अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र अन्तर्गत यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु *विशेष चेकिंग अभियान* चलाया गया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु रानीखेत रोड पर टेंपो चालकों के द्वारा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर *एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 16 टेंपो को सीज* कर कब्जा पुलिस लिया गया। पूर्व में रानीखेत रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास यातायात नियमों का पालन ना करने के कारण सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, स्कॉर्पियो सीज, चालक गिरफ्तार।

 

 

पुलिस द्वारा जनता को लगातार यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही रानीखेत रोड को *अतिक्रमण मुक्त* करवाए जाने का निर्णय लिया गया था तथा रानीखेत रोड से रेहड़ी ठेले वालों का अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। किन्तु टेंपो चालकों द्वारा नियमों का पालन न करते हुए लगातार रानीखेत रोड पर अव्यवस्थित ढंग से टेंपो का संचालन किया जा रहा था व शहर के फुटपाथ व सड़क किनारे की जगह पर अतिक्रमण कर अवैध टेंपो स्टैंड बनाए जा रहे थे जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुनाफे वाली कंपनी बेच दी!” IMPCIL मोहन के निजीकरण पर फूटा आंदोलनकारियों का गुस्सा, सांसद-विधायकों को दी खुली चुनौती।

 

 

रामनगर पुलिस टीम द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

 

*मीडिया सेल हल्द्वानी*
*जनपद नैनीताल*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *