अननियंत्रित ओवर लोड डम्पर ने वर्करो से भरी बस में मारी टक्कर (कई लोग गंभीर रूप से घायल)।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

मालधन में आज सुबह ओवरलोड डम्पर ने अनियंत्रित होकर सूर्या कम्पनी की महिला वर्करों से भरी बस को टक्कर मार दी जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वही एक महिला वर्कर की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही हैं। जिसको हायर सेंटर काशीपुर हॉस्पिटल ले जाया गया हैं।मालधन पुलिस ने डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर पुलिस कार्यवाही की बात कर रही है।मालधन में मल्टी एक्सल वाहनों की नो एंट्री होने के वावजूद भी खनन माफिया अपनी दबंगई के बल पर ओवर लोड वाहनों को ले जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहुंची भारत सरकार की टीम, VB GRAM-G योजना की जमीनी हकीकत परखी।

 

ओम प्रकाश पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि मालधन से ओवर लोड वाहनों की नो एंट्री हैं। उसके बाद भी वाहनो का संचालन यहाँ से हो रहा है। हमारे द्वारा इन वाहनों की शिकायत उच्चधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।

 

लेकिन दीपक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई हैं। अगर जल्द ही इन ओवर लोड वाहनों पर रोक नही लगी तो दर्ज़नो लोगो के द्वारा जल्द ही एक जनआंदोलन किया जायेगा और उपजिलाधिकारी रामनगर के कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

वही रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अभी किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर दिए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *