कॉर्बेट प्रीमियर लीग: बजरंगी क्लब बना चैंपियन, हर्षित 11 को 40 रन से हराया।

कॉर्बेट प्रीमियर लीग: बजरंगी क्लब बना चैंपियन, हर्षित 11 को 40 रन से हराया।

कॉर्बेट प्रीमियर लीग: बजरंगी क्लब बना चैंपियन, हर्षित 11 को 40 रन से हराया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 16 अप्रैल। पीएनजी पीजी महाविद्यालय के ग्राउंड में आज कॉर्बेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिशुपाल सिंह रावत, इंदर रावत, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एम.सी. पांडे तथा क्रीड़ा प्रभारी योगेश सर उपस्थित रहे।

फाइनल मैच बजरंगी क्लब रामनगर और हर्षित 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरंगी क्लब ने 10 ओवर में 150 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीपक ने 42 रन और गणेश ने 41 रन की शानदार पारियां खेलीं। हर्षित 11 की ओर से राजेंद्र ने तीन विकेट झटके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्षित 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 110 रन ही बना सकी। बजरंगी क्लब की ओर से अमित ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, जबकि दीपक ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

अमित को फाइनल मुकाबले में ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार आयुष नैथानी को मिला, जबकि
‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब राजेंद्र को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

मैच के समापन पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों के खेलभावना की सराहना की।