मुख्यमंत्री से उप सेना प्रमुख की शिष्टाचार भेंट।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर आज एक महत्वपूर्ण मुलाकात देखने को मिली, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सामरिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में भारतीय सेना का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यवस्थाएं और मजबूत होंगी।





