सेवा और अनुभव का मिला सम्मान, दो इंस्पेक्टर बने Dy. SP. ।

सेवा और अनुभव का मिला सम्मान, दो इंस्पेक्टर बने Dy. SP।

सेवा और अनुभव का मिला सम्मान, दो इंस्पेक्टर बने Dy. SP।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस महकमे में आज जश्न का माहौल देखने को मिला, जब दो अनुभवी इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक यानी Dy. SP बनाया गया। एक गरिमामयी समारोह में SSP ने दोनों अधिकारियों को नए रैंक से नवाजा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवा का सम्मान किया गया। जनपद में तैनात उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट को निरीक्षक पद से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (Dy. SP) बनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित ‘पिपिंग सेरेमनी’ में SSP ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से नए पद से अलंकृत किया। साथ ही उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल* *चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!* *छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

दोनों अधिकारियों का पुलिस सेवा में लंबा अनुभव रहा है। वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक के रूप में भर्ती हुए इन अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों और इकाइयों में अपनी सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

उमेश कुमार मलिक ने देहरादून, नैनीताल, उधमसिंहनगर, एसटीएफ, सीआईडी समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों में काम किया है और वर्ष 2016 में इंस्पेक्टर बने थे। वहीं वेद प्रकाश भट्ट ने पीएसी, एसडीआरएफ और उधमसिंहनगर सहित कई जगहों पर उत्कृष्ट सेवाएं दीं और वर्ष 2015 में पदोन्नति पाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बंजारी गेट में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग, वन निगम को सौंपा ज्ञापन।

समारोह के दौरान SSP ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


आउट्रो:
नैनीताल पुलिस में इस पदोन्नति ने न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे महकमे में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है कि मेहनत और समर्पण का फल जरूर मिलता है।