मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरेला पर्व के लिए संशोधित अवकाश की करी घोषणा,  प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जायेगा।

Amended Holiday Date for Harela Festival Announced by Chief Minister Puskar Singh Dhami
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरेला पर्व के लिए संशोधित अवकाश की करी घोषणा,  प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जायेगा।

अमित नौटियाल – संवाददाता

Amended Holiday Date for Harela Festival Announced by Chief Minister Puskar Singh Dhami– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित किये जाने के निर्देश दिये थे। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 68 टेट्रा पैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगाण गांव में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का स्वर, सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद

इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *