कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार”

ख़बर शेयर करें -

कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया। चार दिन तक बेटी इस पाप को छिपाए रखा। वहीं शनिवार को रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां बेटी को लेकर थाना पहुंची। तहरीर देते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पीड़ित मां ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात वह अपने कमरे में सो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद पाटकोट में नई शराब भट्टी लगाने की तैयारी, ग्रामीणों में उबाल,  ठेकेदार और आबकारी विभाग की मिलीभगत का आरोप, आंदोलन की चेतावनी।

 

 

बगल के कमरे में बेटी लेटी थी। रात में पति नंदराम शराब के नशे में घर पहुंचा। रात साढ़े 12 बजे के करीब नंदराम बेटी के कमरे में गया। जहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को महिला संबंधी दिक्कत होने पर बेटी ने पूरी घटना मां को बताई। शनिवार को मां बेटी को लेकर थाना पहुंची।

वहीं नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। वरिष्ठ एसएसआई शंभूनाथ रविवार को आरोपी नंदराम को घर से गिरफ्तार किया। थाने में पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पाटकोट में विदेशी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन 13वें दिन भी जारी, 16 तारीख तक समाधान नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन।

 

 

 

आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।