सड़क हादसे में एम आर की मौत। (काशीपुर से लौटते समय गदरपुर के नजदीक हुआ हादसा)

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर – यहां एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक युवक के परिजनों को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हाल निवासी गंगापुर रोड निवासी 32 वर्षीय मनीष शुक्ला एक मेडिसिन कंपनी में कार्यरत था। बीती देर रात वह किसी कार्य को पूरा कर वापस स्कूटी से रुद्रपुर लौट रहा था।इसी बीच काशीपुर की ओर से रुद्रपुर आ रहें गदरपुर से कुछ दूरी एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, सीएम धामी ने की हाईलेवल समीक्षा।

 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवक के पास से कुछ कागजातों से उसकी पहचान के बाद उसके परिवार को मौत की सूचना दी गई। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और युवक का शव देख रोने बिलखने लगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *