परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर – प्रेम प्रसंग के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई । नाबालिग छात्रा के साथ किशोर के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया हैं। आपको पता चलेगी कि काशीपुर कोतवाली के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री शहर के एक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है। बीते रोज स्कूल से वापस आने पर पुत्री के गुमसुम और उदास लेने के बारे में उसकी मां ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि बड़े गुरुद्वारे नागनाथ मंदिर के पास रहने वाले जैद पुत्र जुनैद अनवर के द्वारा उसके साथ पिछले कई महीनों से गलत काम करता था। इस दौरान किसी को भी बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

 

एक बार फिर वह उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर गलत काम करने की नीयत से ले जा रहा था। तो वह जबरदस्ती उसके चंगुल से छूटकर घर आ गई। पीड़िता के पिता ने पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं इस पूरे मामले पर काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने कहा कि काशीपुर कोतवाली कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के एक किशोरी के उसके पास के ही रहने वाले किशोर के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि कल वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी जोकि आज सुबह उसके परिजनों ने ढूंढ निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

 

परिजनों के द्वारा पूछने पर बताया कि वह जिस लड़के के साथ में गई थी उसने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जिसके बाद न्यायालय के द्वारा आरोपी को न्यायालय के द्वारा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

kj
tara