चाँदनी ईको टूरिज्म जोन को तत्काल खोलने की मांग, बैलपड़ाव, छोई, कंचनपुर व आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्य को दिया ज्ञापन।

चाँदनी ईको टूरिज्म जोन को तत्काल खोलने की मांग, बैलपड़ाव, छोई, कंचनपुर व आसपास के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्य को दिया ज्ञापन।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बैलपड़ाव, 19 फरवरी 2025: तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के कार्यालय में आज बैलपड़ाव, छोई, कंचनपुर व आसपास के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा युवाओं ने चाँदनी ईको टूरिज्म जोन को तत्काल खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

 

 

जनप्रतिनिधियों और युवाओं का कहना है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते चाँदनी ईको टूरिज्म जोन का विरोध किया जा रहा है। वक्ताओं ने जोन को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।

 

 

 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि माननीय सांसद नैनीताल, माननीय विधायक कालाढुंगी तथा माननीय विधायक रामनगर ने भी चाँदनी जोन को शीघ्र प्रारंभ करने की संस्तुति दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

प्रभागीय वनाधिकारी ने दिया आश्वासन

प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर ने जनभावनाओं के अनुरूप कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। बैलपड़ाव क्षेत्र में चाँदनी ईको टूरिज्म जोन पर्यटकों के लिए खोला जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस जोन के खुलने से स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही, वाहन स्वामियों एवं नेचर गाइडों को भी नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे ग्रामीण और स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर नेचर गाइडों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

 

kj
tara