उप-कोषाधिकारी सुरेश चन्द्र जोशी सेवानिवृत्त, कोषागार नैनीताल में हुआ सम्मान समारोह।

उप-कोषाधिकारी सुरेश चन्द्र जोशी सेवानिवृत्त, कोषागार नैनीताल में हुआ सम्मान समारोह।

उप-कोषाधिकारी सुरेश चन्द्र जोशी सेवानिवृत्त, कोषागार नैनीताल में हुआ सम्मान समारोह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। कोषागार नैनीताल में आज उप-कोषाधिकारी बेतालघाट, सुरेश चन्द्र जोशी के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी 40 वर्षों की निरंतर सेवा की सराहना की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।

मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने सुरेश चन्द्र जोशी की कार्यकुशलता, निपुणता और वाद संबंधी प्रकरणों के यथासमय निस्तारण को लेकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री जोशी ने अपनी सेवा के दौरान कोषागार की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

समारोह में सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी मनोज साह, सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी आनन्द प्रकाश, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट सहित कोषागार परिवार के रणजीत सिंह नेगी, रितेश मेहरा, पूजा पडलिया खुल्वे, नीतू आर्या, बसन्त जोशी, पूजा कन्याल, जय भारती, कमल सुनौरी, सुनील रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से आंख-मिचौली पड़ी भारी, ऑपरेशन प्रहार में NBW वारंटी की कहानी का हुआ ‘द एंड’।

समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री जोशी को सम्मानित किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।