सांसद अजय भट्ट ने सुनी जन समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश।

सांसद अजय भट्ट ने सुनी जन समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश।

सांसद अजय भट्ट ने सुनी जन समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर आम जनता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से आए पार्टी कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि नागरिकों को आवश्यक सुविधाएँ समय पर और सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।