रामनगर में कांग्रेस कार्यालय की ज़मीन को लेकर फिर विवाद, पुलिस मोके पर मौजूद।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में कांग्रेस कार्यालय की ज़मीन को लेकर फिर विवाद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर के रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर उभर आया। रविवार को कार्यालय को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला गरमा गया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

स्थिति को गंभीर होते देख कोतवाल अरुण सैनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और स्थानीय व्यापारी नीरज अग्रवाल से वार्ता की।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

कोतवाल ने दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान के लिए वार्ता के जरिए आगे बढ़ने की सलाह दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।