डीएम वंदना सिंह ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया, दीपाली थापा के सम्मान में कहा- युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी

ख़बर शेयर करें -

डीएम वंदना सिंह ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया, दीपाली थापा के सम्मान में कहा- युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल की मुक्केबाज दीपाली थापा एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर नैनीताल में विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली के माध्यम से दीपाली थापा का स्वागत किया। इसके पश्चात डीएसए मैदान में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ का किया शुभारंभ

 

 

 

 

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दीपाली थापा का फूलमाला के स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने बताया कि बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए परिजनों को भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही खेल गतिविधियों के लिए बच्चों को प्रेरित करना जरुरी है। डी एस ए मैदान में अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। बॉक्सिंग रिंग के लिए भी प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल को जनता का अपार समर्थन, 484 कैम्पों से लाखों को लाभ

 

 

 

बता दें कि दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। जिसमें एशियन जूनियर बालिका में दीपाली थापा ने फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बाक्सर को 5-0 से हराकर जीत हासिल कर देश प्रदेश का नाम रोशन किया।वर्तमान में दीपाली की शिक्षा आर्मी इंस्टीट्यूट पूणे में चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर कॉर्बेट नेशनल पार्क में सम्मान समारोह, निदेशक ने गिनाईं उपलब्धियां

 

 

 

इस दौरान दीपाली की दादी कमला थापा, माता आशा थापा, पिता रणजीत थापा,पद्म  अनूप शाह, डीएसए महासचिव अनिल गडिया,इंडियन क्रिकेटर टीम सलेक्टर मुखर्जी निर्वाण, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।