रुपयों की तंगी के चलते पवित्र सावन माह में मंदिर से भगवान भोलेनाथ कि बेसकीमती नाग प्रतिमा को चोरी करने वाला असुर प्रवृत्ति गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कल दिनांक 14-7-2022 को वादी मुकदमा  रोहित कुमार, पुत्र भगवत प्रसाद, निवासी-हरिनगर तल्लीताल नैनीताल (पुजारी भूमिया मन्दिर हरिनगर) द्वारा थाना तल्लीताल में तहरीर दी गई कि भूमिया मन्दिर से भगवान भोलेनाथ का कीमती नाग प्रतिमा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना तल्लीताल में F.I.R.no.47/22, धारा 379 ipc पंजिकृत किया गया। तथा विवेचना उपनिरीक्षक बबीता के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

उक्त घटनाक्रम के अनावरण हेतु श्री रोहताश सिंह सागर, थानाध्यक्ष तल्लीताल के दिशा-निर्देशन में थाना स्तरीय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनाक्रम के महज 12 घंटों के अंतराल मे ही मंदिर से भगवान भोलेनाथ के बेसकीमती नाग प्रतिमा को चोरी करने वाले अभियुक्त मोहम्मद शाहरुख, पुत्र अकबर अली, निवासी हरिनगर तल्लीताल नैनीताल उम्र 30 वर्ष को मंदिर से चोरी हुई भगवान भोलेनाथ की नाग प्रतिमा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग में बरामदगी के आधार पर धारा 411 ipc की बढ़ोतरी की गई है तथा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस की कड़ी पूछताछ में बताया गया है कि 2 महीने से रूपयो की तंगी हालत से गुजर रहा था इसलिए खर्चा-पानी चलाने के लिए उसने शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ का कीमती नाग प्रतिमा चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

*गिरफ्तारी पुलिस टीम में*
उपनिरीक्षक बबीता
आरक्षी अमित कुमार
आरक्षी शिवराज राणा
आरक्षी चनीराम

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *