राज्यसभा सांसद के रामनगर आगमन पर डॉ धीरज पाण्डेय शिष्टाचार भेंट के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया।

राज्यसभा सांसद के रामनगर आगमन पर डॉ धीरज पाण्डेय शिष्टाचार भेंट के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा, मुख्य सचेतक तथा मा. सांसद राज्यसभा के रामनगर आगमन पर डॉ धीरज पाण्डेय, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा उनसे शिष्टाचार भेंट के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीव संरक्षण हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों व योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में जिंदगी-मौत की जंग, देवदूत बनी पुलिस-SDRF; दो घायलों का रेस्क्यू!”

 

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों, स्थानीय ग्रामीणों विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाओं, तथा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रबंधन हेतु केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बंधित जानकारी निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा मा. सांसद महोदय के समक्ष प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात उनके द्वारा ढेला तथा झिरना पर्यटन जोन का भ्रमण करते हुए वन्यजीव प्रबंधन से सम्बंधित विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा बाघ संरक्षण के क्षेत्र में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों विशेषकर स्थानीय जनसमुदाय का वन्यजीव संरक्षण में सकारात्मक सहयोग प्राप्त करने हेतु चलाए जा रहे “लिविंग विद टाइगर” कार्यक्रम, तथा स्थानीय ईको विकास समितियों के माध्यम से वैकल्पिक स्वरोजगार सृजन के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्व में सर्वाधिक बाघ घनत्व वाले टाइगर रिजर्व के समक्ष नई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

मीडिया सेल,
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
रामनगर l