एक सामुदायिक केंद्र में किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, उसे किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एक सामुदायिक केंद्र में किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, उसे किया गिरफ्तार।

 

 

बदायूं –  थाना क्षेत्र के एक सामुदायिक केंद्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

एक गांव निवासी पीड़ित के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब दस बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। कुछ देर बाद उन्होंने बेटी को घर से नदारद देखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह रात भर किशोरी को तलाश करते रहे लेकिन 13 सितंबर की रात तक उसका पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  “स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

 

 

बृहस्पतिवार सुबह किशोरी बदहवास हालत में घर लौटी तो उन्होंने उसके लापता होने का कारण पता किया। इस पर किशोरी ने बताया कि युवक ने उसे कॉल करके सामुदायिक केंद्र में बुलाया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन तड़के नजदीक के एक ट्यूबवेल पर ले गया। उसे दिन भर और बुधवार को रात को ट्यूबवेल पर रखा।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

बृहस्पतिवार सुबह उसे ट्यूबवेल से भगा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उससे कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। थाना पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाम के समय आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के 20 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त, कॉपी-किताब और ड्रेस खरीद मामले में नोटिस जारी। कोंन कोंन से वो स्कूल पूरी खबर खोलकर पढ़िये।

 

 

इधर, आरोपी के परिवार वालों का कहना है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी स्वयं युवक के पास पहुंची थी और उसपर कहीं बाहर ले जाने का दबाव बना रही थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।