नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

ऊधम सिंह नगर केलाखेड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ मुंह काला करने व गर्भपात कराने का संगीन मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने गैंगरेप करने के इस संगीन मामले में एक चिकित्सक सहित सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केलाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार महीने पहले एक युवक उसकी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने मित्रों को शेयर कर दिया। वही अश्लील वीडियो को आधार बनाकर अन्य युवकों ने भी उसकी नाबालिग किशोरी के साथ मुंह काला किया। जिसके कारण उसकी नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। उसने आरोप लगाया कि इस बात की जानकारी हुई तो इमरान नाम के युवक ने अपनी बहन को किशोरी की मां बताते हुए स्थानीय चिकित्सक से उसका गर्भपात करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वदेशी अपनाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

 

जिससे उसकी हालत बिगड गई। वही मामले की जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने कारवाई की बात कही जिस पर उन्हें धमकाया और डराया जा रहा है। बाजपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक सहित सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। वही अभी तक इस मामले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएं हैं। आपको बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड फिर एक बार शर्मसार हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा रामनगर ने जीता देवभूमि सी.बी.एस.ई. सहोदया अंडर–16 गर्ल्स वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब।

 

यह पहला मामला नहीं है।हवस के दरिंदे आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे कर उत्तराखंड की पवित्रता को खंडित करते रहते हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी, रुद्रपुर, सहित अन्य स्थानों से आए दिन इस तरह की शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती है। सरकार को इस तरह के मामलों पर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *