नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

ऊधम सिंह नगर केलाखेड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ मुंह काला करने व गर्भपात कराने का संगीन मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने गैंगरेप करने के इस संगीन मामले में एक चिकित्सक सहित सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केलाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि चार महीने पहले एक युवक उसकी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने मित्रों को शेयर कर दिया। वही अश्लील वीडियो को आधार बनाकर अन्य युवकों ने भी उसकी नाबालिग किशोरी के साथ मुंह काला किया। जिसके कारण उसकी नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। उसने आरोप लगाया कि इस बात की जानकारी हुई तो इमरान नाम के युवक ने अपनी बहन को किशोरी की मां बताते हुए स्थानीय चिकित्सक से उसका गर्भपात करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के 20 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त, कॉपी-किताब और ड्रेस खरीद मामले में नोटिस जारी। कोंन कोंन से वो स्कूल पूरी खबर खोलकर पढ़िये।

 

जिससे उसकी हालत बिगड गई। वही मामले की जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने कारवाई की बात कही जिस पर उन्हें धमकाया और डराया जा रहा है। बाजपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक सहित सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। वही अभी तक इस मामले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएं हैं। आपको बता दें कि देवभूमि उत्तराखंड फिर एक बार शर्मसार हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

यह पहला मामला नहीं है।हवस के दरिंदे आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे कर उत्तराखंड की पवित्रता को खंडित करते रहते हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी, रुद्रपुर, सहित अन्य स्थानों से आए दिन इस तरह की शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती है। सरकार को इस तरह के मामलों पर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *