काशीपुर में नेत्र शिविर का आयोजन, 150 मरीज हुए लाभान्वित।

काशीपुर में नेत्र शिविर का आयोजन, 150 मरीज हुए लाभान्वित।
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में नेत्र शिविर का आयोजन, 150 मरीज हुए लाभान्वित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर।
हंस फाउंडेशन के सौजन्य से काशीपुर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, गिरीताल में एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें से 82 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयां वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

कैंप कोऑर्डिनेटर विवेक भंडारी ने बताया कि शिविर में पहुंचे कुल 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है।

समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने जानकारी दी कि चयनित मरीजों को 21 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे हंस फाउंडेशन की बस द्वारा काशीपुर से सतपुली अस्पताल ले जाया जाएगा। इन मरीजों का 22 दिसंबर को ऑपरेशन किया जाएगा तथा 23 दिसंबर को उन्हें सुरक्षित रूप से वापस काशीपुर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता से मिले मुख्यमंत्री, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश।

हंस फाउंडेशन के आई स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल राणा ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का उपचार सतपुली अस्पताल में किया जाएगा, जबकि अन्य मरीजों को शिविर स्थल पर ही निःशुल्क चश्मे और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया रामनगर स्टेशन व कोच केयर सेंटर का गहन संरक्षा निरीक्षण।

नेत्र शिविर के सफल आयोजन में लाल सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु चौहान, चंद्रशेखर पाठक एवं हरदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने शिविर की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।