SSP नैनीताल की शुक्रवार परेड—फिटनेस, फायरिंग स्किल और अनुशासन की कड़ी परीक्षा।

SSP नैनीताल की शुक्रवार परेड—फिटनेस, फायरिंग स्किल और अनुशासन की कड़ी परीक्षा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस जवानों की फिटनेस, दक्षता और वेपन हैंडलिंग का व्यापक आंकलन किया। परेड के दौरान विभिन्न इकाइयों के जवानों ने अनुशासन, तालमेल और पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन किया।

परेड में थाना पुलिस, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड सहित सभी संवर्गों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों को ड्रिल और हथियार संचालन का गहन अभ्यास कराया गया।

वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी भूमिका थापा, कांस्टेबल टीपी कृष्ण कुमार और सलामी गार्द टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने जवानों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने और हथियार संचालन में पूर्ण दक्षता हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026 में उत्तराखंड का जलवा! केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति को बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन में चल रही जीटीसी ट्रेनिंग का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मैस, कैंटीन और एमटी शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में दीपक रावत ने मचाया धमाल, कुमाऊंनी गीत से बांधा समां।

एसएसपी ने मैस में जवानों को पौष्टिक भोजन और स्थानीय पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, वहीं सरकारी वाहनों की फिटनेस और मेंटीनेंस पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के लिए सख्त पहरा, श्रद्धालुओं के लिए सुगम राह मंजूनाथ के एक साल में नैनीताल पुलिस का दोहरा मोर्चा 06 से 48 घंटे में बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा, नशा तस्करों से ₹10.93 करोड़ की बरामदगी और चुनौतीपूर्ण कैंची धाम मेले का सफल संचालन।

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

परेड का संदेश साफ रहा—हर जवान फिट, फुर्तीला और हर चुनौती के लिए तैयार।