नकली आरपीएफ इंस्पेक्टर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। नौकरीशुदा युवतियों पर अपनी वर्दी का रौब जमा कर उनसे दोस्ती कर करता था ठगी।

नकली आरपीएफ इंस्पेक्टर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। नौकरीशुदा युवतियों पर अपनी वर्दी का रौब जमा कर उनसे दोस्ती कर करता था ठगी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी की है जहां पुलिस ने नकली आरपीएफ इंस्पेक्टर बनकर लोगों पर अपनी वर्दी का रोब जमा कर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है आपको बता दें की तासीन चौधरी नाम का यह व्यक्ति वर्दी में रहकर नौकरीशुदा युवतियों पर अपनी वर्दी का रौब जमा कर उनसे दोस्ती कर लिया करता था और कई को शादी के नाम पर तथा कई को दोस्ती के नाम पर ठग लेता था इसके अलावा भी कई ठगी के मामले सामने आए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इसके पास आरपीएफ का आई कार्ड आरपीएफ की वर्दी तथा ठगी में प्रयुक्त होने वाले और सामान पाए गए और सबसे बड़ी बात तो यह है की कई आरपीएफ कर्मी और पुलिस कर्मियों के साथ इसके ग्रुप फोटो भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

क्षेत्राधिकार नई मंडी मुजफ्फरनगर हेमंत कुमार ने बताया कि इसके कई कारनामें सामने आ रहे हैं जिनकी जांच की जा रही है फिलहाल फर्जी दरोगा को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया है।