फर्जी SOG बनकर वसूले 2 लाख रुपए, रुद्रपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 50 हजार रूपए किये बरामद।

ख़बर शेयर करें -

फर्जी SOG बनकर वसूले 2 लाख रुपए, रुद्रपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 50 हजार रूपए किये बरामद।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रुद्रपुरउधमसिंह नगर की रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी एसओजी कर्मचारी बनकर वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वसूली में ली गई 49 हजार रुपए की रकम भी बरामद की है। दोनों आरोपियों ने पीड़ित से उसके भांजे का नाम एनडीपीएस के मुकदमे से हटाने के नाम पर दो लाख बीस हजार की वसूली की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

 

 

दिनांक 12.09.2023 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीरी सूचना अकित कराई कि एक व्यक्ति जिसका नाम मोसिन पुत्र नन्हे खान निवासी भैसिया ज्वालापुर थाना भैसिया जिला रामपुर जिसको स्मैक एन०डी०पी०एस के मामले में एसओजी पुलिसकर्मी रूद्रपुर ने पकड़ लिया था जिसने वादी के भान्जा अलमास पुत्र असलम खान निवासी अली नगर कोटा थाना बिलासपुर जिला रामपुर का धारा 29 एन०डी०पी०एक्ट के मामले में नाम दिया था। जिसके बाद एक व्यक्ति जिसका नाम गुफरान जोकि अपने आप को रूद्रपुर एस०ओ०जी० का विवेचक अधीकारी आसिफ हुसैन बता रहा था जिसने कहा कि अगर बचना चाहते हो तो मुझसे आकर मिलो वरना अलमास के साथ साथ घर के महिलाओ को भी जेल भेज दूंगा हमे धमकी दी हम काफी डर गये जिसके बाद गुफरान ने अपने साथी अलीम को वादी के भान्जे के घर पर भेजा उक्त अलीम के साथ वादी भी आया था।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन

 

 

 

 

जिसने गुफरान से मिलवाया उक्त गुफरान ने 3 लाख की मांग करने लगा जिसने कहा कि में अलमास का नाम निकाल दूंगा व हमसे 2 लाख 20 हजार रूपये डरा धमकाकर ले लिऐ किन्तु हमें बाद में पता लगा कि उक्त गुफरान जोकि अपने आप को एस0ओ0जी विवेचक अधीकारी आसिफ हुसैन बता रहा था ने हमसे पुलिस की धमकी देकर 2 लाख 20 हजार रूपये हडप लिऐ है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

 

जब हमे सही बात पता चली तो हमने अलीम व गुफरान से अपने पैसे वापस मागे तो अलीम और गुफरान हमे धमकी दी की जान से मार देगे य झूठे मुकदमा लगाकर पूरे परिवार को जेल भेजवा देगें मेरी पुलिस में काफी उपर तक पकड़ है। उक्त तहरीरी सूचना पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO.527/2023 धारा 384/420/506 IPC बनाम गुफरान व अलीम निवासीगण दरऊ किच्छा उधमसिह नगर पजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ की लोकपरंपराओं को सहेजने का संदेश, खड़ी-बैठकी होली को बताया सामाजिक समरसता की पहचान।

 

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ,श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय. व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेत्तृव में टीम का गठन किया गया व दिनाक 13.09.2023 को अभियुक्त गुफरान अली पुत्र रियाजुन अली निवासी भूतबंगला रुद्रपुर उधमसिह नगर व अभियुक्त अलीम बेग पुत्र सलीन बेग को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गुफरान अली द्वारा 26500 रुपये बरामद हुये तथा अभियुक्त अलीम बेग से 22500 बरामद हुए ।