स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त।

स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त।

स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: पुलिस ने रविवार को देहरादून शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापे मारे और पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज, ग्राहकों का विवरण, और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान पुलिस एक्ट के तहत 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

 

 

पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास स्थित ‘लाइन वुड स्पा सेंटर’ में छापेमारी के दौरान तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

पुलिस ने अन्य स्पा सेंटरों को भी चेतावनी दी है और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।