फ्लायिंग ऑफिसर योगिता सती को सभासद ने किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय -सह संपादक 

रामनगर -जैसा की आप सभी जानते है, अभी हाल ही मे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों का सालाना परीक्षाफल आया है, और हर बार की तरह इस बार भी लड़कियो ने बाजी मार ली है, जहाँ लड़कियां आज हर कार्यक्षेत्र मे अपना और अपनें क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है,इसी क्रम मे हम आपको मिला रहे है,कोर्बेट शहर रामनगर के रहने वाली योगिता सती से,योगिता सती ेएक सामान्य परिवार से है जिनकी माता जी गृहणी और पिता श्री जगदीश चंद्र सती जी अध्यापक है,योगिता अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनें माता पिता जी को व साँथ ही कॉलेज की अध्यापिका व मित्रो को देती है, बताती है इन्ही दोनों के लगातार मोटीवेशन की वजह से यह सब सम्भव हुवा,आज मिडिया से बात करते हुए और योगिता की उपलब्धि पर उसकी माता के खुशी के आँशु छलक पड़े पूरा परिवार खुशी से नम हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित भगत सिंह कोश्यारी को दी शुभकामनाएं

 

इसी क्रम मे योगिता सती का हौसलाअफजाई हेतु आज उनके घर पहुंचे क्षेत्रीय सभासद भुवन सिंह डंगवाल व पूर्व प्रधानाचार्य कुबेर सिंह अधिकारी जी द्वारा योगिता को प्रसस्ती पत्र व पैन देकर सम्मानित किया गया,साँथ ही पुरे परिवार को बधाई दी,सभासद द्वारा योगिता के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी,योगिता से बातचीत के दौरान वहाँ पर उनके आस पास के कई लोग उनके पड़ोसी और बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने योगिता व उनके परिवार को बधाइयाँ प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *